Thursday, June 9, 2011
बाबा रामदेव के ट्रस्ट की आमदनी और खर्च का ये है ब्यौरा
हरिद्वार. बाबा रामदेव ने अपने चार ट्रस्टों और संस्थानों की संपत्ति का ब्योरा तो सार्वजनिक कर दिया, लेकिन कंपनियों के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। उस बारे में सवाल किए जाने पर बाबा के सहयोगी बालकृष्ण ने कहा कि आरटीआई दाखिल कर उस बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है।
रामदेव ने बताया कि उनके चार ट्रस्टों का कुल व्यवसाय 1177.21 करोड़ रुपए का है। उन्होंने बताया कि चार ट्रस्टों और संस्थानों की कुल पूंजी 426.19 करोड़ रुपए है। जबकि खर्च 751.02 करोड़ रुपए है। उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अब तक ट्रस्टों और संस्थानों ने चैरिटी पर 249 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
कंपनियों के बारे में नहीं दी जानकारी:बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने अपने चारों ट्रस्टों द्वारा संचालित कंपनियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इस संबंध में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के यहां से सूचना के अधिकार के तहत इसकी जानकारी मांगी जा सकती है।
दिव्य योग ट्रस्ट की ओर से 259.63 करोड़ रुपए देशहित के कार्यों में खर्च किए गए। पतंजलि योगपीठ के माध्यम से अब तक ५३.९२ करोड़ लाख रुपए खर्च किया जा चुके हैं।
दो साल पहले बने भारत स्वाभिमान ट्रस्ट ने ९.९७ करोड़ जनसेवा के कार्यों में खर्च किए हैं।
आचार्यकुल शिक्षा संस्थान ने २०. ६९ करोड़ रुपए खर्च किएसंपत्ति/ पूंजी
दिव्य योग मंदिर- ६८५ करोड़ २५ लाख
पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट की पूंजी- १६४ करोड़ ८० लाख
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट - ११.५१ करोड़बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन और पतंजलि ग्राम फाउंडेशन इस साल बनाए गए हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment